सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over land measurement dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन पैमाइश के विवाद में मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fight over land measurement dispute
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बेल्डुहा गांव में जमीन पैमाईश के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित लाल बचन मौर्य ने बताया कि 25 मार्च को वह अपने घर पर सोए थे। दोपहर बाद 2:30 बजे के आसपास गांव के चंद्रभान ने घर से बुलाकर कहा कि लेखपाल की टीम पैमाईश करने आई है, और बुला रही है। इतने में उनके गांव के विपक्षी जितेंद्र चौधरी, उपेंद्र चौधरी, बृजेंद्र, चंद्रभान मौर्य एक राय होकर उन्हें व उनके चचेरे भाई को गालियां देते हुए काॅलर पकड़कर लात-मुक्का व थप्पड़ से मारने-पीटने लगे। इस घटना को तमाम लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed