सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of Baniyabari-Dudhra road begins, the journey will be easier

Sant Kabir Nagar News: बनियाबारी- दुधरा मार्ग का निर्माण शुरू, राह होगी आसान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of Baniyabari-Dudhra road begins, the journey will be easier
विज्ञापन
-वन देवी मंदिर को जोड़ता है यह मार्ग
Trending Videos

संतकबीरनगर। लंबे अरसे से बदहाल बनियाबारी से दुधरा मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इस मार्ग के बनने से लोगाें के आवागमन की राह आसान होगी। साथ ही वन देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
शहर से करीब दो किलोमीटर दूर खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर बनियाबारी स्थित है। यहां से दुधरा होकर सड़क गई है, जो बड़ी आबादी को जोड़ती है। इसी मार्ग से होकर इस क्षेत्र के लोग उस्का स्थिति वन देवी मंदिर आते-जाते हैं। यह मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। सड़क गड्ढों में तब्दील होने से लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं। अब इस मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनियाबारी के पास जहां जलभराव होता है, उस हिस्से को आरसीसी बनाया जा रहा है, जबकि आगे की सड़क डामर से बनाई जाएगी। इस मार्ग के बनने से इस क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को सहूलियत मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी राम सागर, मनमोहन आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही वन देवी मंदिर आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed