सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four innocent children are still waiting for their mother and younger brother.

Sant Kabir Nagar News: चार मासूम मां और छोटे भाई की अब भी निहार रहे राह

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Four innocent children are still waiting for their mother and younger brother.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के पथरा में हादसे में हुई है मां और मासूम भाई की माैत
Trending Videos

धर्मसिंहवा। सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र के झहराव में बोलेरो के पलटने से मां और उसकी गोद में बैठे बेटे की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं घर पर चारों मासूम परेशान हैं। वह अभी भी अपनी मां सोनी और छोटे भाई राम के आने का इंतजार कर रहे हैं।
क्षेत्र के अमरहा गांव के पूर्वी डेरा के रहने वाले वीरू पत्नी सोनी पांच माह के बेटे राम, भाई खिचाड़ू, गेल्हाई, कलवंत व कलवंत की पत्नी झिनकी के साथ बोलेरो से डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहा के पास बनगवां गए थे। बनगवां में वीरू की बहन की शादी हुई है। बहन की ससुराल में किसी विवाद को लेकर पंचायत करने परिवार के सदस्य गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वीरू की मां लीलावती पहले से थीं। पंचायत के बाद बहन सुनीता व उसके तीन बच्चे सलीम, महिमा, गौरी व मां लीलावती सहित 12 लोग बोलेरो से शनिवार की रात में अमरहा आ रहे थे। गाड़ी वीरू ही चला रहा था। पथरा थाना क्षेत्र के झहराव पुलिया के पास रात में लगभग 12:00 बजे तेज हवा के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घटना में मौके पर ही वीरू की पत्नी सोनी और गोद में पांच माह के बेटे राम की मृत्यु हो गई, जबकि वीरू का हाथ टूट गया और गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
वीरू की चाची मोना ने बताया कि सोनी के चार बेटे आकाश (7), विकास (6) वर्ष, प्रियांशु (4) वर्ष और प्रकाश (2) वर्ष का है। परिवार के लोग इन्हें घर पर छोड़ गए थे। अभी भी सब मां-भाई व बाकी लोगों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed