सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public Health Fair: Patients arrived with problems of diabetes, breathing problems, stomach pain and skin diseases.

जन आरोग्य मेला : शुगर, सांस, पेट दर्द व त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Public Health Fair: Patients arrived with problems of diabetes, breathing problems, stomach pain and skin diseases.
मगहर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
24 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर 1228 मरीजों ने कराया इलाज, चिकित्सकों ने दिया परामर्श
Trending Videos

संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा शुगर, त्वचा रोग, सांस की तकलीफ, पेट दर्द, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जिले के 24 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1228 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 117, उदर रोग के 109, शुगर के 120, त्वचा रोग के 200 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई अनीता देवी, सुभ्रदा आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है।
तीन बजे तक चले मेले में 79 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 79 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा।
यहां 52 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।



000000000000000000

पीएचसी हरिहरपुर में 31 लोगों ने कराया इलाज

हरिहरपुर। पीएचसी हरिहरपुर में सीएम आरोग्य मेले में 31 मरीजों ने इलाज कराया। मेले के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों को जांच कर दवाएं लिखीं। पर्ची पर लिखी दवाओं को मरीजों में वितरित किया गया।

इलाज के लिए अस्पताल आए उनके जर्नादन, रामकुमार आदि ने बताया कि आरोग्य मेले के आयोजन से मरीजों को इलाज की सुविधा उनके नजदीक पीएचसी पर ही मिल जा रही है। डॉ. नीलिमा ने बताया कि अस्पताल पर आए मरीज खांसी, जुकाम और त्वचा रोग के अधिक रहे। चिकित्सक की सलाह पर पांच मरीजों का खून जांच की गई। मेले में लैब तकनीशियन सीता सरन, फार्मासिस्ट अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed