सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR against four accused in assault case

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार आरोपियों पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against four accused in assault case
विज्ञापन
नगर पंचायत मगहर के शेरपुर में हुआ था विवाद
Trending Videos

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा वार्ड नंबर-3 में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित रणविजय पांडेय ने बताया कि तीन अप्रैल को शाम 5:00 बजे वह अपने दरवाजे पर थे और बच्चे के साथ खेल रहे थे। बच्चे की पिचकारी का पानी सड़क पर चला गया। इसकी वजह से घर के सामने रहने वाले तैयब अली, सबरुन निशा, तैयब का छोटा बेटा नाम अज्ञात एवं एक व्यक्ति अज्ञात उनको गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में आई मां और भाई को भी मारापीटा। इस पर वह लोग घर में भागे तो विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed