सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two bike riders injured in collision with tempo

Sant Kabir Nagar News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with tempo
विज्ञापन
शनिचरा-धनघटा बाजार मार्ग पर हुआ हादसा
Trending Videos

धनघटा। शनिचरा-धनघटा बाजार मार्ग पर धनघटा स्थित स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार काे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी हैंसर बाजार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिचरा बाजार से तेज रफ्तार टेंपो धनघटा चौराहे की तरफ जा रहा था। इस बीच भारतीय स्टेट बैंक के सामने से जा रही बाइक में टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी पहचान ग्राम मुठही खुर्द निवासी जितेंद्र (25) पुत्र सुखराम बरई, मुकेश (25) पुत्र राम मूरत के रूप में हुई। दूसरी तरफ घटना के बाद भाग रहे टैंपो को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीएचसी हैंसर में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed