{"_id":"69b442ce8ecbe6fb4e003601","slug":"consumers-crowd-at-gas-agencies-administration-alert-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147386-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैस के लिए एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैस के लिए एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़, प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
खलीलाबाद में एक गैस एजेंसी में बुकिंग के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। कहीं सिलिंडर तो कहीं बुकिंग कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। फिर भी मुश्किलें दूर नहीं हो रही हैं। मेंहदावल में तो शुक्रवार को एक गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी पहुंची और शोर-शराबा कर रहे लोगों को शांत कराया। वहीं प्रशासन भी गैस की दिक्कत को देखते हुए सक्रिय हो गया है। अफसर एजेंसियों की जांच व बैठक कर निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
शहर के समय माता मंदिर रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। यहां दुबौली से पहुंचे रविंद्र व सत्यम ने बताया कि एक तो गैस की किल्लत है, वहीं बुकिंग के लिए भी परेशानी हो रही है। भीड़ इतनी है कि बुकिंग कब हो पाएगी कहना मुश्किल है। आनंद गौतम और गोड़ही के संतोष गौड़ ने कहा कि रसोई गैस संकट का समाधान होना चाहिए। पहले ही घर में सिलिंडर नहीं है, और अब बुकिंग का झंझट, यहां भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है। बुकिंग कब होगी कुछ पता नहीं।
दूसरी ओर मेंहदावल क्षेत्र में गैस सिलिंडर की समस्या विकट होती जा रही है। शुक्रवार को कस्बे के शिवांशु गैस सर्विस पर गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह पांच बजे से ही लग गई थी। शोर-शराबा होने लगा। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पहुंच कर उपभोक्ताओं से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। इसके साथ ही वितरण व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
मेंहदावल में प्रतिदिन एजेंसी पर करीब 400 सिलिंडर आ रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ खत्म नहीं हो रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी एजेंसी पर पहुंचे, जिनकी शिकायत यह है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के नंबर को स्विच ऑफ भी बता रहे हैं। कई महिलाएं भी गैस सिलिंडर को लेकर परेशान दिखीं। बाद में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह एजेंसी पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
एजेंसी कर्मचारी नीरज कुमार ने बताया कि आज करीब 800 से अधिक सिलिंडर एजेंसी पर आए हैं। उपभोक्ताओं को एजेंसी पर वितरण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी वाहन से सिलिंडर भेजा गया है। प्रतिदिन गैस सिलिंडर की गाड़ी आ रही है, लेकिन अफवाह के चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इंसेट
एक सप्ताह से गैस की बुकिंग कराई है, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। घर में जो सिलिंडर था वह समाप्त हो गया। लकड़ी पर खाना बन रहा है।
-श्रीकांत निषाद, सियर
-- -- -- -- -
दो दिन से घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी का प्रयोग हो रहा है। ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचा। दो दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं।
-सूर्यकांत पांडेय, नायक टोला
-- -- -- -- -- -- -- --
बोले युवा-दुकानदार ले रहे मनमाना रुपये
गैस की किल्लत के बीच कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि दुकानदार मनमाना रुपये लेकर गैस भर रहे हैं। इसके अलावा एजेंसियों पर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एचआरपीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने कुछ ऐसी ही परेशानी बताई।
-- -- --
मैं यहां शहर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता हूं। दुकान पर छोटे सिलिंडर में 150-200 रुपये प्रति किलो की दर से गैस भरा जा रहा है। इससे बहुत दिक्कत हो गई है।
-आयुष, तितौवा
-- -- -- --
गैस की इस समय बहुत किल्लत है। एजेंसी पर जाने पर बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कई दिनों से इसके लिए परेशान हैं। इसके अलावा बुकिंग के बाद सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहा है।
-विकास यादव, बड़गो
-- -- -- --
मैं एचआरपीजी कॉलेज के छात्रावास में रहता हूं। अभी तो कुछ दिन पहले गैस मिल गई है, लेकिन स्थिति देखकर लगता है कि आगे गैस मिलने में परेशानी होगी।
-सर्वेश कुमार, छात्रावास
Trending Videos