{"_id":"6a6e3c0dc2991ad3a70b3506","slug":"crowds-of-devotees-to-throng-tameshwar-dham-will-reach-the-temple-via-an-alternate-route-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154822-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरधाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़...बदले रूट से पहुंचेंगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरधाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़...बदले रूट से पहुंचेंगे मंदिर
Sun, 02 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगवाते यातायात पुलिस कर्मीफोटो स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सावन के पहले सोमवार पर तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। सोमवार को कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर की ओर से तामेश्वरनाथ धाम आने वाले वाहनों को मंझरिया मार्ग से भेजा जाएगा, ताकि मुख्य मार्ग खलीलाबाद धनघटा पर जाम की स्थिति न बने। इसके अलावा तामेश्वरनाथ धाम के आसपास के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस मौके की स्थिति के अनुसार वाहनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराएगी।
यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों और डायवर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें। यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें तथा अनावश्यक रूप से मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े न करें।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि रूट डायवर्जन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और जाम से बचाव करना है। वाहन चालकों से यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित मार्ग की जानकारी लेने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर
धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर बिड़हरघाट से बड़े वाहन खलीलाबाद की तरफ नहीं जा सकेंगे। खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास से धनघटा मार्ग पर पूर्ण रूप से डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा विधियानी, सियरासांथा, मैनसिर, नाथनगर धनघटा आदि स्थानों पर भी बैरियर लगाए जाएंगे। रविवार देर रात से ही वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें।