{"_id":"6a6e3fa02d626629210ae664","slug":"two-brothers-assaulted-while-going-to-connect-wires-on-an-electricity-pole-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154807-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली के खंभे पर तार जोड़ने गए दो भाइयों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली के खंभे पर तार जोड़ने गए दो भाइयों से मारपीट
Sun, 02 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा (संतकबीरनगर)। थाना धनघटा क्षेत्र के कुसियारी गांव में बिजली के खंभे पर तार जोड़ने गए दो भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कुसियारी निवासी धनुषधारी ने दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह अपने भाई देवेंद्र के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित बिजली के खंभे पर तार जोड़ने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद बारीडीहा निवासी आकाश और प्रकाश यादव तथा कुसियारी निवासी अमन यादव और सोनू यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में धनुषधारी और उनके भाई देवेंद्र के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।