{"_id":"6a6e3f212fbb0afdf209e579","slug":"police-visited-homes-to-check-on-the-well-being-of-the-elderly-the-differently-abled-and-women-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154842-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर-घर पहुंची पुलिस, बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर-घर पहुंची पुलिस, बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं का जाना हाल
Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस ने शनिवार को कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं का हालचाल जाना। पुलिस टीम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की।
महुली थाना की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट और मिशन शक्ति टीम ने लोगों से संवाद स्थापित किया। टीम ने बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी संकट की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय उपलब्ध है।
अभियान के दौरान लोगों को वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, धोखाधड़ी या अन्य समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। संवाद