फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Daughter-in-law and Daughter Conference: Women made aware of their rights and safety.

बहू-बेटी सम्मेलन : महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 13 Jul 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law and Daughter Conference: Women made aware of their rights and safety.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने सम्मेलन आयोजित किए। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के घटरम्हा और भुवरिया चौराहा, दुधारा के इस्लामाबाद व सेमरियावां, महिला थाना क्षेत्र के बघौली, महुली के भीटीमाफी, मेंहदावल के सोनौरा व नई बाजार, बखिरा के ढोढ़या व अमरडोभा, बेलहरकला नगर पंचायत तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के हाकिमराई, बेलराई और बढ़या गांवों में महिलाओं को जागरूक किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed