फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deworming medicine to be administered in schools on the 10th.

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में 10 को खिलाई जाएगी कृमि की दवा

Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Deworming medicine to be administered in schools on the 10th.
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का राउंड 10 अगस्त को चलेगा। इसके सफल आयोजन के मद्देनजर शनिवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने तथा कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए 10 अगस्त को प्रत्येक लक्षित लाभार्थी तक अलबेंडाज़ोल टेबलेट का सेवन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. सोहन प्रसाद ने कुपोषण एवं एनीमिया से बचाव के लिए पेट के कीड़ों की रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अलबेंडाज़ोल टेबलेट का सेवन बच्चों और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। आरकेएसके कंसल्टेंट दीनदयाल वर्मा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए ब्लॉकवार अलबेंडाज़ोल टेबलेट, रिपोर्टिंग फॉर्मेट एवं हैंडआउट लक्ष्य के अनुसार प्राप्त कर शीघ्र शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित करने तथा सभी आवश्यक सामग्री का समय से वितरण सुनिश्चित करने संबंधी विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी संस्था एविडेंस एक्शन के प्रतिनिधि जय सिंह ने ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. स्वेतांक सिंह, डॉ. गौरव, डॉ. सुरेश चंद्रा, डीसीपीएम संजीव सिंह, बीपीएम अभय त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed