सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Discussion on selling government RO plants

Sant Kabir Nagar News: सरकारी आरओ प्लांट बेचे जाने की चर्चा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Discussion on selling government RO plants
विज्ञापन
धनघटा। विकासखंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत में लगा आरओ प्लांट ग्राम प्रधान के जरिये बेचे जाने की चर्चा जोरों पर है। सोमवार को यह मामला जहां ब्लॉक परिसर में गूंजता रहा, वहीं सोशल मीडिया में भी छाया हुआ है।
Trending Videos

विकासखंड हैंसर बाजार के 54 ग्राम पंचायतों में आरओ प्लांट लगाए गए हैं। इनमें से शायद ही कोई प्लांट चालू हालत में है। सूत्रों का कहना है कि आरओ प्लांट लगाए जाने में कमीशन का बड़े पैमाने पर लेनदेन किया गया है। इसका नतीजा यह है कि कोई भी आरओ प्लांट चालू हालत में नहीं हैं। जिस ग्राम पंचायत में आरओ प्लांट को बेच दिया गया है। उसके निवासी भी खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ प्लांट बेचे जाने की बात जब सोशल मीडिया में आई तो कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। सोमवार को ब्लॉक में यह मामला चर्चा का विषय बना था। इस संबंध में एडीओ पंचायत दालसिंगार यादव का कहना है कि इस तरह की कोई बात उनके संज्ञान में नहीं है। पता किया जाएगा यदि मामला सत्य पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed