सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thieves stole sports and computer equipment from the composite school in Naungon.

Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय नौंगों में चोरों ने उड़ाया खेल और कंप्यूटर के सामान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole sports and computer equipment from the composite school in Naungon.
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय नौंगों में चोरों ने शनिवार की रात कुछ कमरों का ताला तोड़कर खेल व कंप्यूटर के सामान चोरी कर लिए। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीवमणि त्रिपाठी ने सोमवार को बनकसिया चौकी पर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
Trending Videos

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम प्रधान पुत्र राहुल यादव ने फोन पर सूचना दी कि प्रधानाध्यापक कक्ष और कुछ कमरों के ताले टूटे पड़े हैं, और सामान बिखरा पड़ा है। उनके द्वारा तत्काल नजदीक रह रहे शिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय को विद्यालय भेजा। विद्यालय का अवलोकन करने पर पाया गया कि कक्षा-6 में लगा मोटर पंप, खेल सामग्री, एक मॉनीटर, प्रिंटर, यूपीस और कुछ अन्य सामान गायब है। विद्यालय के उत्तर तरफ अमरूद के पेड़ के पास खेल का कुछ सामान, मॉनीटर एवं ब्लू टूथ स्पीकर पड़ा मिला। ग्राम प्रधान पुत्र राहुल यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का दो सिलिंडर और अन्य सामान गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed