सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Father-in-law accused of attempted sexual assault

Sant Kabir Nagar News: ससुर पर यौन शोषण की कोशिश का लगाया आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of attempted sexual assault
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ससुर पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर वह तीन बच्चों के साथ रहती है। एक सप्ताह पहले उसके ससुर उसके कमरे में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करते हुए शोर मचाया तो ससुर तरह-तरह की धमकी देकर भाग गए। महिला का आरोप है कि दो दिन बाद ससुर फिर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर चले गए। महिला का कहना है कि इस बात की चर्चा जब अपने पटीदारों से की तो ससुर आग बबूला हो गए और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दी, लेकिन कोई कार्रवाई ने नहीं की गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed