{"_id":"6a6e3e4902ab0819150aef94","slug":"district-once-again-tops-the-state-in-igrs-grievance-redressal-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154869-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद फिर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद फिर प्रदेश में अव्वल
Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जुलाई-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। खास बात यह है कि जनपद ने लगातार 14वीं बार यह उपलब्धि हासिल कर अपनी कार्यप्रणाली का बेहतर प्रदर्शन किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले ने प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारियों की ओर से मौके पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर की जाती है। इसके बाद जांच रिपोर्ट की उच्च स्तर पर समीक्षा भी की जाती है, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
जुलाई माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले के 10 थानों में से नौ थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। अधिकारियों ने इसे पुलिस की बेहतर मॉनिटरिंग, जनसुनवाई व्यवस्था और शिकायत निस्तारण की प्रभावी प्रक्रिया का परिणाम बताया।
एसपी संदीप कुमार मीना ने इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने भविष्य में भी जनशिकायतों के निस्तारण में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के निर्देश दिए।