{"_id":"6a778d84c4f7c86faf0c3fa6","slug":"drain-demolished-in-mahuli-formal-complaint-lodged-at-the-police-station-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155238-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली में ढहा दिया नाला, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली में ढहा दिया नाला, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर/महुली। डीएम के आदेश पर अवैध कब्जे से मुक्त कराकर बनाए गए नाले को शुक्रवार रात दबंगों ने ढहा दिया। इस घटना के बाद गांव में फिर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महुली निवासी मुकेश कुमार कन्नौजिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से जल निकासी के लिए बना नाला अवरुद्ध था। जिसके चलते बीते दो माह से महुली बाजार जाने वाली सड़क पर अंसार टोला के घरों का गंदा पानी भरा हुआ था।
ग्रामीणों की मांग पर तहसील से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था। इसके बाद डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से नाले पर किए गए हटाने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर 28 जुलाई को तहसील प्रशासन और एसओ महुली की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ नाले से अतिक्रमण हटवाकर उसे कब्जा मुक्त कराया गया। सात अगस्त को नाले का निर्माण पूरा हो गया। नाला निर्माण कार्य पूरा होने पर मोहल्ले का पानी तालाब में जाने लगा।