फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman beaten for failing to provide five lakh rupees and a gold chain as dowry.

Sant Kabir Nagar News: दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की चेन न देने पर विवाहिता को पीटा

Sun, 09 Aug 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for failing to provide five lakh rupees and a gold chain as dowry.
संतकबीरनगर। दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलहरकला थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी 2022 को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी रविनाथ के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने की चेन, पल्सर मोटरसाइकिल, छह ग्राम सोने की अंगूठी, तीन लाख रुपये नकद समेत बेड, कुर्सी, मेज, आलमारी, फ्रिज, पंखा, कूलर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देने लगे। इसके बाद दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते थे। विरोध करने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता के अनुसार, सात मई की रात करीब 11 बजे ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसका स्त्रीधन छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अगले दिन उसके पिता उसे लेने पहुंचे लेकिन ससुराल वालों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद पिता ने बांसी थाने में सूचना दी और बेटी को अपने साथ मायका ले आए। पीड़िता ने बताया कि वह करीब सात माह की गर्भवती है। आरोप है कि गर्भावस्था की स्थिति में भी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ दिया। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत 12 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed