{"_id":"6a778d66ff1fdd5e1d086c63","slug":"married-woman-dies-her-family-alleges-murder-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155228-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। थाना क्षेत्र के लोहराडांडी गांव में विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर महुली पुलिस के साथ सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लोहराडांडी गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी प्रियंका उर्फ बबली (29) को बृहस्पतिवार को घर पर ही सामान्य प्रसव हुआ था। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रियंका की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके मायका वालों को दी। इस बीच शुक्रवार सुबह करीब चार बजे प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव से मायका पक्ष के लोग लोहराडांडी पहुंचे।
मृतका के चाचा सफेदु यादव ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर प्रियंका की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्रा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।