{"_id":"6a778d8bc0ef742e9601e6ca","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-police-halt-cremation-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155239-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर। थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय संगीता पत्नी दिनेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक रिश्तेदार ने डायल-112 को कॉल कर महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सूचना दी थी।
इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतका के पति दिनेश ने बताया कि वह अक्सर शराब के नशे में रहती थी। शुक्रवार को भी शराब पीकर एक नाली में गिरी थी। जहां से बच्चों ने घर पहुंचाया था।
विज्ञापन
उसका पति एक दिन पूर्व ही मुंबई से आया है, वह बीमार हालत में है। थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।