फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eardrum ruptured after being punched; FIR lodged.

Sant Kabir Nagar News: मुक्का मारने से फट गया कान का पर्दा, प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eardrum ruptured after being punched; FIR lodged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहर कला गांव के एक युवक के कान पर मुक्का मारने से उसके कान का पर्दा फटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर बेलहर कला थाने की पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर चार निवासी अनिल कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में जानकारी दी कि एक अगस्त को उनके पुत्र अतुल कुमार को गांव के विशाल उर्फ दीपक ने रंजिश में कान पर मुक्का मार दिया। इससे अतुल के कान से खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। राजेश्वर भी मौके पर पहुंचा और इलाज कराने की बात कही।
विज्ञापन

पीड़ित को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कान का पर्दा फटने की बात बताई और उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने गोरखपुर स्थित एम्स में उपचार कराया। वहां भी चिकित्सकों ने कान का पर्दा फटने की पुष्टि की। आरोपी पक्ष ने इलाज कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बेलहर कला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोप है कि दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी विपक्षी पक्ष द्वारा इलाज नहीं कराया जा रहा है और विवाद की स्थिति बनी हुई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक लालजी पासवान को विवेचक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed