फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Emphasis on the speedy disposal of pending investigations.

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on the speedy disposal of pending investigations.
संतकबीरनगर। जिले में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को रात धनघटा और मेंहदावल सर्किल में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों ने विवेचकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी और अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

धनघटा थाने पर आयोजित अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा ने दोनों थानों के थाना प्रभारियों और विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच पर विशेष जोर दिया। थाना प्रभारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का निष्पक्ष और संवेदनशील निस्तारण करने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल थाने में अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह ने मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थानों के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बिना कारण विवेचनाएं लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनशिकायतों की तत्काल जांच, अपराधों पर प्रभावी अंकुश और विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी गई।
बैठक में प्रिवेंटिव कार्रवाई, ई-समन, ई-साक्ष्य, एसआईडी क्रिएशन, आई-रेड, फॉर्म-54, साइबर अपराधों के निस्तारण, रात्रि गश्त, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अनावृत मामलों के खुलासे की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण, जनता के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed