फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperatures have dropped, but humidity persists; no relief from the heat.

Sant Kabir Nagar News: तापमान गिरा पर उमस बरकरार, गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Temperatures have dropped, but humidity persists; no relief from the heat.
मंगलवार दोपहर में कड़ी धूप से लोग बचते नजर आए। संवाद
संतकबीरनगर/ लोहरैया। जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं बादलों की बेरुखी से किसान भी बेहाल हैं। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर ली है, उनकी फसल सूखने लगी है। फसल बचाने के लिए किसान नलकूपों व निजी संसाधनों पर निर्भर हो गए हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई दिनों से बादल छा रहे हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है। छिटपुट बारिश का कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रोज बादलों का आना-जाना किसानों की उम्मीदों को जगा रहा है, लेकिन बारिश न होने से उनकी चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पहले से रोपी गई धान की फसल पानी के अभाव में सूखने लगी है। खेतों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। जिन किसानों ने अभी तक धान की रोपाई नहीं की है, वे भी मौसम की अनिश्चितता के कारण निर्णय लेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियरकला निवासी किसान व्यास मुनि चौबे ने कहा कि हर दिन बादल आते हैं, लेकिन बिना बरसे लौट जाते हैं। बड़ी उम्मीद से धान की रोपाई की थी। अब खेत सूख रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो पूरी मेहनत और लागत पर पानी फिर जाएगा। दुघराकला निवासी किसान राजकुमार ने बताया कि किसी तरह रोपाई कर दी है, लेकिन अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि आगे बारिश होगी या नहीं। कई किसान इसी वजह से धान की नर्सरी की रोपाई करने से भी बच रहे हैं।
किसान लालमन गुप्ता ने कहा कि खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है। खेतों में नमी खत्म हो रही है और दरारें पड़ रही हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की खेती पर बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा और उत्पादन भी प्रभावित होगा।

0000000000000000000000
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इधर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार है। इससे किसानों को जहां राहत मिल सकती है। उमस भरी गर्मी से भी राहत की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed