फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies during treatment; additional charges to be added against the accused involved in the assault.

Sant Kabir Nagar News: इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम मारपीट के आरोपियों पर बढ़ेंगी धाराएं

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment; additional charges to be added against the accused involved in the assault.
अजय कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के टेकंसा गांव में रंजिश में हुई मारपीट के मामले में घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से युवक का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, टेकंसा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद के साथ 23 जून की शाम करीब सात बजे रंजिश में गांव के ही अनिल कुमार, रोहित तथा एक अज्ञात ने घर पर चढ़कर मारपीट की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने डंडों से हमला कर अजय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल अजय को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर पहले कैली अस्पताल बस्ती और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में संतोषजनक उपचार न मिलने पर अजय को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की मां कुसुम देवी ने दुधारा थाने में दी तहरीर में तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने 28 जून को दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

दुधारा थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed