{"_id":"6a6e36e06a84c290200b110c","slug":"fir-registered-against-a-woman-and-others-for-assaulting-teachers-at-the-school-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154803-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट महिला समेत अन्य पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट महिला समेत अन्य पर प्राथमिकी
Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। मेंहदावल क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों से अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सहायक अध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय कुसौना कला में तैनात सहायक अध्यापक अंबुज श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वह कक्षा पांच के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्रों के बीच स्कूल से घर जाते समय हुए विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने बच्चों को समझाया।
आरोप है कि इसी बीच दो छात्र स्कूल से निकलकर अपने-अपने घर चले गए और परिजनों को साथ लेकर विद्यालय पहुंचे। एक छात्र की मां बबिता, निवासी बरईपुर, बिना किसी बातचीत के विद्यालय पहुंचीं और चप्पल से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद