{"_id":"6a53eb32ae5352dda40e9a1c","slug":"fir-registered-against-nine-people-including-three-couples-for-rioting-and-attempted-murder-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-153710-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दंपतियों सहित नौ पर बलवा व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दंपतियों सहित नौ पर बलवा व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। खेत में रोपी गई धान की फसल को बच्चों द्वारा कूदकर नुकसान किए जाने का उलाहना देने पर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को पीड़ित की तहरीर पर तीन दंपतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास व बलवा की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव निवासी शिवलाल गुप्ता पुत्र श्रीराम निवासी जखिनिया ने तहरीर में कहा कि पांच जुलाई को शाम लगभग 5:00 बजे गांव के रामसागर के घर के बच्चे रोपाई किए गए धान के खेत में कूदकर नुकसान कर रहे थे। मना किया तो रामसागर शिवसागर, अनिरुद्ध, रेनू पत्नी, रोनू, लक्की व शिवसागर की तीन बेटियां जानकी लक्ष्मी व सरस्वती एकजुट एवं एक राय होकर धारदार हथियार के साथ गालियां देते हुए हमलावर हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि धारदार हथियार से रामसागर व अनिरुद्ध ने सिर पर वार किया, जिससे सिर में काफी चोटे आई। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास व बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।