सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire breaks out at a paan kiosk in Kushinagar; shopkeeper dies from burns.

UP: रात गुमटी में सोए घनश्याम, बुधवार सुबह मिली लाश- पान गुमटी में लगी आग; गांव में पसरा मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बसडीला पांडेय चौराहा निवासी घनश्याम सिंह (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अक्षयवर सिंह पान की गुमटी में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को भी उन्होंने प्रतिदिन की तरह पूरे दिन दुकान चलाई और रात में घर पर भोजन करने के बाद गुमटी में जाकर सो गए।
 

Fire breaks out at a paan kiosk in Kushinagar; shopkeeper dies from burns.
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय चौराहे पर स्थित एक पान की गुमटी में आग लगने से उसमें सो रहे दुकानदार की जलकर मौत हो गई।घटना आम होते ही  पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार, बसडीला पांडेय चौराहा निवासी घनश्याम सिंह (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अक्षयवर सिंह पान की गुमटी में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को भी उन्होंने प्रतिदिन की तरह पूरे दिन दुकान चलाई और रात में घर पर भोजन करने के बाद गुमटी में जाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


  बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान गुमटी से धुआं निकलता देख उन्होंने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और घनश्याम सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे।
विज्ञापन


गंभीर रूप से जल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed