{"_id":"6a67a0c042ab4558cf05d26c","slug":"five-day-fln-training-for-teachers-begins-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-154536-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा/मेंहदावल। शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों का प्रशिक्षण अच्छा होने पर ही छात्रों के सीखने के अनुभव में वृद्धि होगी और छात्रों की सहभागिता बढ़ेगी। यह बातें सोमवार को बीआरसी सभागार में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों व शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए बीईओ अनीता त्रिपाठी ने कही।
उन्होंने कहा कि आप सभी ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण को निर्धारित समय में पूरा कराने व प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय के शिक्षकों तक पहुंचाने का दायित्व संदर्भदाताओं पर है। संदर्भदताओं से कक्षा तीन और चार में चलने वाली एनसीईआरटी गणित मेला पुस्तक पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया और पुस्तक वीणा -1 और गणित मेला से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया।
उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भाषा व गणित विषय को सीखने की प्रक्रिया सरल बनाने और सीखने में रुचि बनाए रखने के उद्देश्य से ही ब्लॉक के सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दो बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। संवाद