{"_id":"6a67a04a7667c282b807fa1d","slug":"sp-minority-wing-protests-in-support-of-jauhar-university-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154539-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के भवन को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा और विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सैय्यद फिरोज अशरफ ने किया। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यदि विश्वविद्यालय के निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। किसी भी कार्रवाई से पहले छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कार्रवाई से हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी तथा शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष भी रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।