{"_id":"69a9bf05dcc895b7360cc7e9","slug":"from-the-city-to-the-village-gulal-flew-and-holi-was-played-with-great-enthusiasm-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146966-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के लेकर गांव तक उड़ा गुलाल, जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के लेकर गांव तक उड़ा गुलाल, जमकर खेली होली
विज्ञापन
शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास होली खेलते लोग-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को होली मनाने के लिए चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों में युवकों के समूह इकट्ठा नजर आए। युवा एक-दूसरे से अबीर-गुलाल के साथ होली खेल रहे थे, तो बच्चे पिचकारी से रंग फेंक रहे थे। बच्चे गुब्बारों में रंग भरकर हर आने-जाने वाले के ऊपर फेंक रहे थे। बुजुर्ग फगुआ गीत गाने और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में व्यस्त थे। किचन का काम खत्म करने के बाद दोपहर से महिलाओं ने भी घर में होली खेली।
डीएम आवास, गोला बाजार, मेंहदावल चौराहा, बरदहिया बाजार, तितौवा, विधियानी, मालीटोला, बगहिया में लोगों ने जमकर होली खेली। गोला बाजार की मुख्य सड़क पर युवाओं ने राहगीरों के ऊपर रंग फेंका। शास्त्रीनगर में अबीर व रंगों की बौछार के बीच राहगीरों के लिए मोहल्ला पार करना मुश्किल हो गया था। अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार दोपहर तीन बजे तक चली।
गोला बाजार में युवाओं का समूह डीजे के गानों पर नृत्य करते हुए नजर आया। शहर में होली का क्रम चलता रहा। इसके बाद युवाओं की टोली में कपड़ा फार होली खेली। कपड़ों को सड़क के ऊपर से गुजरे तारों पर लटका दिया। जो लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा। इसी तरह से बेलहर कलां, बेलहर बाजार, भिटवा, बभनी बाजार में युवाओं की टोली फाग गीत गाते हुए घर-घर जाकर मंगलकामना करते हुए देखी गई।
विज्ञापन
0000000000000
बखिरा में निकाली शोभायात्रा, युवाओं ने की मस्ती
तिघरा। बुधवार को रंगों का पर्व होली बखिरा समेत आसपास क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महिला, युवा व बच्चों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले। पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से पर्व को संपन्न कराने के लिए पूरे कस्बे में भ्रमण करती रही। बखिरा, नन्दौर, जसवल भरवलिया, संतोषपुर, भगवानपुर, अहिरौली समेत क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर होली धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही युवा व बच्चे होली के रंग में सराबोर हो गए। दोपहर में बखिरा कस्बे में नई बाजार मुहल्ले से निकलकर मंगलबाजार, शनिचरा बाजार, इंटर कालेज तिराहा, पुलिस चौकी होते हुए शोभायात्रा निकाली गई।
000000000000000
रंग की जगह मिट्टी से खेली होली
मेंहदावल। केमिकल युक्त रंगों को छोड़कर हर रंगों के पर्व होली पर मिट्टी से होली खेल कर युवाओं ने होली पर्व का आनंद लिया। मेंहदावल नगर के राजाबारी में होली पर मोहल्ले के युवाओं ने मुल्तानी मिट्टी से होली खेली।
गांव के युवा आनंद पांडेय, वेद पांडेय, कमलेश गुप्ता, गोलू पांडेय, आदि ने बताया कि विगत छह वर्ष से मुल्तानी मिट्टी से यहां होली खेली जा रही है। पहले रंग से होली खेली जाती थी, लेकिन केमिकल युक्त रंग के कारण तमाम लोगों को स्किन की दिक्कत होने लगी। तब गांव के युवाओं ने मिलकर मुल्तानी मिट्टी तथा देसी मिट्टी का लेफ्ट तैयार कर उसे होली से एक दिन पहले ही गड्ढा खोदकर तैयार करते हैं।
होली के दिन गांव के युवक यही मुल्तानी मिट्टी एक दूसरे को लगाते हैं तथा गड्ढे में कूद कर होली पर्व को मनाते हैं। इससे शरीर पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ता है और साफ करने में भी आसानी होती है। तभी से इस गांव की परंपरा मिट्टी से होली खेलने की बन गई है गांव में रंग का प्रयोग नहीं किया जाता। संवाद
00000000000000000
डीएम ने अधिकारियों के साथ खेली होली
संतकबीरनगर। होली पर्व के अवसर पर डीएम आवास पर अधिकारियों ने होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे को रंग व अबीर लगाकर बधाई दी। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि होली मिलजुल कर मनाना चाहिए। इस दौरान एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos