सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Listeners were moved by the story of Shri Krishna's birth.

Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोता भाव-विभोर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Listeners were moved by the story of Shri Krishna's birth.
पौली के भरदौलिया में कथा सुनाते कथा वाचक और स्रोताओं की भीड़
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के भरदौलिया स्थित गोपाल जी ठाकुर द्वारा (मंदिर) में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन आचार्य सत्येंद्र दास वेदांती ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंदोत्सव और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया।
Trending Videos

कथा व्यास के भजनों और बधाई गीतों पर भक्त झूम उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव जागृत होता है। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अवतार की कथा भी संक्षेप में सुनाई। भगवान विष्णु के वामन अवतार धारण करने और राजा बलि के द्वार पर तीन पग भूमि दान मांगने की कथा का भी वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक ने नर और नारायण अवतारों के तप और उनकी विशेषताओं पर चर्चा की। इस मौके पर उषा पांडेय, प्रेमचंद पांडेय, व्यास पीठ एवं कथा संयोजक वैदेही शरण जी, पंडित कृपा शंकर पांडेय, डॉ. वीके पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed