सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Paralegal volunteers should promote Lok Adalat: Judicial Officer

पराविधिक स्वयंसेवक करें लोक अदालत का प्रचार : न्यायिक अधिकारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Paralegal volunteers should promote Lok Adalat: Judicial Officer
न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक हुई-स्रोत न्यायालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पराविधिक स्वयंसेवकों के साथ न्यायालय परिसर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका पराविधिक स्वयंसेवक प्रचार-प्रसार करें।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आमजन मानस में प्रचार-प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिह्नति करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयंसेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर उपलब्ध कराया गया। बैठक में पराविधिक स्वयं अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेंद्र यादव, अनिल राय, प्रियंका, संध्या सोनी, लल्लन, सोनी वर्मा, शैलेंद्र, त्रिलोकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed