सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Grievances heard at the night-time public meeting; assurance given regarding their resolution.

Sant Kabir Nagar News: रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं, समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Grievances heard at the night-time public meeting; assurance given regarding their resolution.
विज्ञापन

सेमरियावां। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर सेमरियावां ब्लाॅक के ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बताकर लोगों को उसका लाभ लेेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने समस्याएं बताईं, जिसे सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
रात्रि चौपाल में एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। पीएम आवास, राशनकार्ड से संबंधित लोगों ने शिकायत प्रस्तुत किया। एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने पीएम आवास से संबंधित गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। पीएम आवास के लिए खुली बैठक में पात्रता की जांच होगी। दिब्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी दी। राशनकार्ड कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों , संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जन सामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने के लिए एक समेकित अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रात्रि चौपालों में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान प्रधान फूलमती, सचिव असदुल्लाह खान, शेषनाथ यादव, पंचायत सहायक प्रियंका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन, सुमित्रा, लक्ष्मी , प्रिया, ब्रह्मदेव यादव, राम निरंजन, गंगाराम चौधरी, अमरनाथ चौधरी, लालचंद, बृजपूजन यादव, कद्दू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed