{"_id":"6a3442691376f61b0f0c671b","slug":"drinking-water-facility-to-be-provided-in-the-district-hospitals-general-ward-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152462-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में पेयजल की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में पेयजल की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या और उनके परिजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी क्रम में जिला अस्पताल के प्रथम तल पर भर्ती मरीजों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जल्द ही मरीजों और तीमारदारों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही जिला अस्पताल परिसर में नगर पालिका द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय भी शीघ्र शुरू होने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि शौचालय के संचालन एवं नियमित साफ-सफाई के लिए नगर पालिका और जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।
सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही शौचालय का उद्घाटन कर इसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए खोल दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. रमाशंकर सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी, बाल रोग विभाग और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप सभी स्वास्थ्य सेवाएं पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, उल्टी-दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सभी चिकित्सकों को सतर्क रहने तथा मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएस ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में आवश्यक दवाएं, जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।