{"_id":"6a679ef1b6df3e53b10ca597","slug":"hopes-revived-for-awas-vikas-colony-land-measurement-completed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154542-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आवास विकास काॅलोनी की जगी आस, पैमाइश पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आवास विकास काॅलोनी की जगी आस, पैमाइश पूरी
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी का माडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर आवास विकास कॉलोनी के निर्माण की उम्मीद फिर से जग गई है। चिह्नित भूमि को लेकर किसानों की आपत्ति के निस्तारण के बाद डीएम ने इसकी रिपोर्ट आवास विकास बोर्ड को भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
खलीलाबाद- बस्ती हाईवे कि किनारे मलोरना में करीब 100 एकड़ जमीन पर आवास विकास काॅलोनी विकसित की जानी है। इसके लिए नए सिरे से जमीन का सर्वे पूरा हो गया है। हाईटेक सुविधाओं से लैस आवास विकास काॅलोनी के लिए प्रशासन की ओर से भूमि अधिग्रहण और आवास विकास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है।
इससे लोगों को किफायती दर पर आवास मिल सकेंगे। स्वयं डीएम आलोक कुमार इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं। पिछले दिनों कुछ किसानों ने मलोरना में आवास विकास काॅलोनी बनाने पर आपत्ति जताई थी। किसानों का कहना था कि बगल से ही रेलवे लाइन बन रही है, जिससे काफी जमीन चली गई है।
विज्ञापन
आवास विकास काॅलोनी के यहां बनने से कई किसान भूमिहीन हो सकते हैं। इस पर डीएम ने बैठक कर समस्या के निदान के लिए भूमि की फिर से पैमाइश कराने की बात कही थी। डीएम के निर्देश पर पैमाइश का कार्य पूर्ण हो चुका है और इसकी रिपोर्ट आवास विकास बोर्ड को भेज दी गई है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ था, लेकिन जिला मुख्यालय पर अब तक कोई आवास विकास कॉलोनी नहीं बन पाई। इसका फायदा उठाते हुए निजी प्लॉटिंग करने वाले लोग किसानों से जमीन लेकर बिना पंजीकरण के कॉलोनियां बसा रहे हैं। इससे शहर का अव्यवस्थित और बेतरतीब विकास हो रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए डीएम ने जिले में एक व्यवस्थित आवास विकास कॉलोनी विकसित करने की पहल की। इससे पूर्व अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला की अगुवाई में आई टीम ने सर्वे का कार्य किया था। टीम में उप आवास आयुक्त चंदन पटेल, मुख्य वास्तुविद नियोजक संजीव कश्यप, मुख्य अभियंता डीबी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र कुमार राम, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा और डीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार आनंद कुमार ओझा शामिल थे। किसानों की आपत्ति के बाद नए सिरे से पैमाइश कराई गई है।
000000000000000000000
हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी आवास विकास काॅलोनी
मलोरना में बनने वाली आवास विकास कॉलोनी हाईटेक होगी। इसमें सड़क, पानी, बिजली, सफाई, पार्क, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कॉलोनी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। शहर निवासी दिलीप कुमार, प्रेम नारायण आदि ने बताया कि आवास विकास काॅलोनी बनने से शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस आवास मिल सकेगा।
000000000000000000
आवास विकास काॅलोनी के लिए नए सिरे से पैमाइश कराकर किसानाें की आपत्ति दूर कर ली गई है। साथ ही रिपोर्ट आवास विकास बोर्ड को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-आलोक कुमार, डीएम