{"_id":"69e7c8ed242aa9e82d08d768","slug":"mathematics-books-did-not-reach-the-council-schools-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-149456-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंचीं गणित की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंचीं गणित की किताबें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी सत्र शुरू होने के 21 दिन बाद भी अभी गणित की किताबों का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में किताबें नहीं पहुंची हैं।
बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी शासन के निशुल्क मिलने वाली किताबों पर निर्भर हैं। स्कूलों में किताबें कब तक पहुंचेंगी, इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है। इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। नियम के अनुसार यह किताबें मार्च के दूसरे सप्ताह तक स्कूलों में पहुंच जानी चाहिए थीं, जिससे नए सत्र में बच्चों के पास पढ़ने के लिए पाठयक्रम होता है, लेकिन सत्र शुरू हुए 21 दिन बीत चुके हैं। सभी कक्षाओं की किताबें नहीं पहुंच पाई हैं।
कक्षा सात का विज्ञान और कक्षा-छह, सात व आठ की गणित की किताबें अभी तक विद्यालयों में नहीं पहुंच पाई हैं। अध्यापक नोट्स के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि दो एक दिन में जिले पर अवशेष किताबें भी पहुंच जाएंगी। शीघ्र ही उन किताबों को विद्यालयोंं तक पहुंचा दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X