सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Review for written examination of Home Guards recruitment

Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए हुई समीक्षा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Review for written examination of Home Guards recruitment
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड्स भर्ती के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान ड्यूटी में लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस ऑब्जर्वर एके वर्मा उपस्थित रहे।
Trending Videos

परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत एडीएम ने विभिन्न बिंदुओं पर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा सात केंद्रों पर दो पालियों में होगी। लिखित परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न तीन से सायं पांच बजे होगी। उन्होंने परीक्षा के दौरान मॉनिटरिंग करने एवं डयूटी के अनुसार पूरी निष्ठा से कार्य करने आदि के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कहीं पर भी अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना वर्जित रहेगा।
सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस अवसर पर एसडीएम हृदय राम तिवारी, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, केंद्र व्यवस्थापक हीरालाल इंटर कॉलेज अरुण कुमार ओझा, केंद्र व्यवस्थापक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज यूनुस अख्तर खान, केंद्र व्यवस्थापक पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सुमन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed