सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Monkey terror in Dharmasinghwa, drivers are driving with nets on their tractors.

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में लंगूर का आतंक, ट्रैक्टर पर जाली लगवाकर चल रहे चालक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror in Dharmasinghwa, drivers are driving with nets on their tractors.
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालकों को निशाना बना रहा लंगूर, लोगों ने की पकड़वाने की मांग
Trending Videos

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के धर्मसिंहवा कस्बे से थाना मार्ग पर लंगूर का आतंक बढ़ गया है। आलम यह है कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर में जाली लगवा कर चल रहे हैं। लंगूर ज्यादातर ट्रैक्टर चालकों को ही निशाना बना रहा है, और उन्हें काटकर घायल कर दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस लंगूर को पकड़ कर बाहर छोड़ा जाए।
धर्मसिंहवा में लंगूर का भय ट्रैक्टर चालकों को सता रहा है। यह लंगूर धर्मसिंहवा थाना मार्ग पर आने जाने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली पर चढ़ जाता है और ड्राइवर पर हमला कर देता है। चालक को कूदकर भागना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ट्रैक्टर चालक रियाजुल, शकील, नकीर, अश्वनी राय, चुन्नुर आदि ने बताया कि लंगूर ट्रैक्टर चालकों को ही खासा निशाना बना रहा है। हाल ही में गौरीराई वार्ड के बेचन, सिकरी वार्ड के मोंटू को घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगूर के भय से ट्रैक्टर चालक अब अपने ट्रैक्टर में चारों तरफ जाली लगा कर चल रहे हैं। हालांकि अनजान व्यक्ति अगर ट्रैक्टर लेकर आता है, तो उसके लिए खतरा बना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लंगूर को पड़कने की मांग की है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि लंगूर के आतंक के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है, अगर ऐसा है तो जल्द ही लंगूर को पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed