{"_id":"6a849fdbb915680a1508bd9c","slug":"officials-must-ensure-the-disposal-of-pending-cases-on-the-nivesh-mitra-portal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155785-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
इसमें उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। डीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
उपायुक्त उद्योग ने विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना एवं एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया।
विज्ञापन
डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें तथा बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससें सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने समिति को अवगत कराया कि जीबीसी/ 5.0 होना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद के लिए धनराशि 2000 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराएं, जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सकें।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक आदि मौजूद रहे।