{"_id":"6a53e922d56dc96f270995c5","slug":"pledged-to-conserve-the-environment-by-planting-trees-in-rural-areas-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153709-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश इंडस्टरीज एसोसिएशन, उद्योग विभाग एवं यूपीसीडा के अधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार को जगह- जगह पाैधरोपण किया गया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पाैधे रोपित करने का आह्वान किया।
खलीलाबाद क्षेत्र के नेहिया खुर्द बुर्जुग स्थित माइंड स्पके एकेडमी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि के नेतृत्व में पाैधरोपण किया गया।
इसी क्रम में गिरधरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी प्रियंका के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। साथ ही सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान एएनएम रीमा अमरोही, आशा संगिनी सरोज यादव, आशा किरन, मीना देवी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने नेतृत्व में पाैधरोपण किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया, जबकि खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के छाता स्थित एक शिक्षण संस्थान में भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने पौधरोपण किया। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत सेहूड़ा में पंचायत भवन परिसर एवं ग्राम पंचायत के प्रवेश द्वार पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अशोक, सागौन, अर्जुन और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र यादव, ग्राम रोजगार सेवक चंद्रशेखर, प्रधानाध्यापक असरारुल हक आदि उपस्थित रहे। लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखरेख कर उन्हें विकसित किया जाएगा, ताकि ग्राम पंचायत को हरित एवं स्वच्छ बनाया जा सके। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कबीर चौरा परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इसी तरह सीओ सदर प्रियमराज शेखर, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे व चौकी इंचार्ज मगहर विनोद यादव ने पुरानी पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण किया।