{"_id":"6930a1028a3f95883e053b9f","slug":"santosh-injured-in-the-mehdawal-bypass-firing-incident-died-in-lucknow-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142218-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास गोलीकांड में घायल संतोष की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास गोलीकांड में घायल संतोष की लखनऊ में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर हूुए गोली कांड के बार घटना स्थल की हुई बैरिकेटिंग -संवाद
विज्ञापन
- केजीएमयू में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात तोड़ा दम, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले परिजन, पुलिस पर पक्षपात का आरोप
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास गोलीकांड में गोली लगने से घायल सहजनवा थाना क्षेत्र के रंदौली निवासी संतोष पति त्रिपाठी की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। संतोष के पिता काशीनाथ त्रिपाठी की अगुवाई में लोगों ने बुधवार को एसपी संदीप कुमार मीना से मुलाकात की। गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सोमवार देर रात करीब नौ बजे मेंहदावल बाईपास पर खड़े संतोष पति त्रिपाठी को गोली मार दी गई थी। उसे तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां से भी संतोष कर लखनऊ भेज दिया गया था। संतोष को पहले लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
परिजनों ने बताया कि सिर में गोली फंसने के वजह से संतोष की हालत नाजुक बनी रही। इलाज के दौरान मंगलवार की रात लगभग 11 बजे चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। लखनऊ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। खलीलाबाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने भी केजीएमयू में संतोष की मौत की पुष्टि की है। बुधवार को परिजन शव आने का इंतजार कर रहे थे। अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
-
पिता को भी मिल रही जानमाल की धमकी
एसपी संदीप कुमार मीना से बुधवार को मिलकर मृतक संतोष के पिता काशीनाथ ने बताया कि उनको बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रहा है। एक ग्राम प्रधान के संकेत और साजिश से पूरी घटना हुई है। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने सभी आरोपियों को अपने घर पर बुलाकर बखिरा पुलिस को सौंपा था। जानकारी होने पर जब वह थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे तो गिरफ्तार आरोपी उनको खिलखिलाते हुए चिढ़ा रहे थे। ग्राम प्रधान उनको बार-बार धमकी देते हैं। उन्होंने पुलिस के कुछ अधिकारियों पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया।
-
सूनी हो गई पत्नी की मांग, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
गोलीकांड में घायल संतोष की मौत से पत्नी रुबी की मांग सूनी हो गई और उनकी दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। मौत की सूचना के बाद संतोष की मां कृष्ण कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। रंदौली उर्फ मठिया गांव निवासी काशीनाथ के पांच पुत्र सुधाकर पति त्रिपाठी, भास्कर पति त्रिपाठी, रमाकर पति त्रिपाठी, शिवाकर पति त्रिपाठी, आशुतोष पति त्रिपाठी, संतोष पति त्रिपाठी और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों अनीता, सुनीता और विनीता की शादी हो चुकी है। काशीनाथ के एक पुत्र रमाकर पति त्रिपाठी की करीब दस वर्ष पूर्व छत से गिरने से मौत हो गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव, आसपास, नात-रिश्तेदार व अन्य सगे-संबंधी परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
-
रुपये के लेनदेन को लेकर माॅडल शाॅप पर हुई थी मारपीट
खलीलाबाद शहर के डीघा बाईपास पर 15 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर आलोक सिंह व संतोष पति त्रिपाठी के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कितने रुपये को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मामले में कोतवाली पुलिस मुख्य आरोपी संतोष त्रिपाठी उर्फ भोला तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
-
घटनास्थल से अब तक नहीं मिटा खून का निशान
खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे संतोष को गोलीमार दी गई थी। घटनास्थल पर खून के निशान अब भी हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सीलकर दिया है। आसपास बैरियर लगा दिया गया है। पूरी रात पुलिस ने वहां से साक्ष्य संकलन का काम किया। पुलिस को वहां से दो खोखे भी बरामद हुए थे।
संतोष के घर शुभचिंतकों की भीड़, शव आने का इंतजार
संतोष पति त्रिपाठी की लखनऊ में मौत की सूचना पर उनके गांव गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया में शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। लोग घर पर पहुंच कर परिजनो को सांत्वना दे रहे थे। हर किसी की आंखें नम थीं। संतोष के पिता काशीनाथ त्रिपाठी गमगीन थे और उन्हें लोग सांत्वना दे रहे हैं। इसके साथ ही शव आने के इंतजार में बैठे रहे।
Trending Videos