सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Take prompt action on cyber fraud complaints

Sant Kabir Nagar News: साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Take prompt action on cyber fraud complaints
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने सोमवार को देर शाम एसपी संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में कानून-व्यवस्था एवं विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में शक्ति मिशन, यक्ष एप, साइबर अपराध, चोरी एवं गैंगस्टर अपराध तथा प्रिवेंटिव कार्रवाई की समीक्षा दी। साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

एडीजी ने मिशन शक्ति की समीक्षा कर स्कूल, कॉलेज, ग्राम चौपाल एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कहा। डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए यक्ष एप के उपयोग के बारे में बताया। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट, नकबजनी व चोरी पर लगाम लगाने, अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतत निगरानी रखने और रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को प्राथमिकता पर रखने, अपराधियों के डाटाबेस को अपडेट रखने तथा संदिग्धों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा के नेटवर्क को बढ़ाने के आदेश दिए।
साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के लिए बताया। इस दौरान सीओ खलीलाबाद अमित कुमार, धनघटा अभयनाथ मिश्र, मेंहदावल सर्वदवन सिंह, कार्यालय सीओ अजय सिंह, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव, पेशकार रामआशीष यादव, आरआई रामबली यादव, पीआरओ पीके गुप्ता, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ सरोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed