{"_id":"69cd819475f3ab333b0f4993","slug":"the-annual-examinations-will-conclude-with-the-national-pride-paper-on-may-17-khalilabad-news-c-7-gkp1038-1276666-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीडीयू व कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं छह अप्रैल से, समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीडीयू व कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं छह अप्रैल से, समय सारिणी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय सारिणी बुधवार को जारी हो गई। वार्षिक परीक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होंगी और 17 मई को राष्ट्र गौरव के पेपर के साथ संपन्न होंगी।
वार्षिक परीक्षाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर के व्यक्तिगत, संस्थागत, अंक सुधार, बैक पेपर के साथ ही राष्ट्र गौरव (विशेष परीक्षा) के विद्यार्थी शामिल होंगे। वार्षिक परीक्षाओं में बीए की परीक्षाएं 12 मई तक चलेंगी। इसके अलावा बीकॉम, एमए और एमकॉम विषयों की परीक्षाएं अप्रैल में ही संपन्न हो जाएंगी। पुराने पाठ्यक्रम में स्नातक के सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होने के कारण राष्ट्र गौरव की परीक्षा सबसे अंत में कराने का निर्णय लिया गया है।
वार्षिक परीक्षा में इस बार कुल 26925 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 13170 छात्र व 13755 छात्राएं शामिल हैं। सर्वाधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय कैंपस से पंजीकृत हैं।
234 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, बनाए गए 11 नोडल केंद्र
विश्वविद्यालयी परीक्षा के लिए इस बार 234 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, गोरखपुर जनपद में विश्वविद्यालय समेत कुल 92 केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह देवरिया में 82 और कुशीनगर में 60 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बोलीं कुलपतिइस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के लिए वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई। वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्राें की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार लगभग 27 हजार विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं में शाामिल होंगे। परास्नातक के चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी लगभग तैयार कर ली गई है, इसी हफ्ते जारी कर दी जाएगी।
Trending Videos