{"_id":"69850274b5bf7017170eafb6","slug":"the-bulldozer-operated-in-the-presence-of-the-police-and-dhanghata-chowk-was-cleared-of-encroachments-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145537-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर अतिक्रमणमुक्त हुआ धनघटा चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर अतिक्रमणमुक्त हुआ धनघटा चौक
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
धनघटा में अतिक्रमण हटवाटे प्रशासन के लोग-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। बृहस्पतिवार को धनघटा में नगर पंचायत ने बृहद रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत के ईओ और थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण होने पर कार्रवाई की जाएगी। पांच फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की।
धनघटा चौक अतिक्रमण के चपेट में इस कदर आ गया था कि यहां पर आए दिन हादसा हो रहा था। सड़क की पटरी पर दुकानदार जहां कब्जा जमाए थे। वहीं पर सड़क पर टेंपो चालक गाड़ी खड़ी करते थे। इससे आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले महीने चौक पर ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की जान चली गई थी तो इस महीने ट्रक दुकान में घुस गया थ। जिससे मिठाई विक्रेता ने 15 लाख से अधिक के नुकसान की बात कही थी।
आए दिन हो रहे हादसे के कारण स्थानीय लोग परेशान हो गए थे। लोगों का कहना था कि नगर पंचायत अतिक्रमण हटाने में रुचि नहीं ले रहा है। जिसका खामियाजा राहगीर और स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। अतिक्रमण हटाने कि जब जोरदार मांग चली तो बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के लोग जाग गए। ईओ सुधीर कुमार सिंह, थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे, एसआई आर डी यादव, जगदीशपुर चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार यादव आदि लोग जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुट गए। धनघटा थाने से लेकर पूरे चौक को अतिक्रमण मुक्त किया गया। लोगों का कहना है कि एक तरफ अतिक्रमण हटाया जाता है तो दूसरी तरफ अतिक्रमणकारी कब्जा कर लेते हैं। इसे स्थायी रूप से हटाने की जरूरत है। ईओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos