सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two members of an interstate vehicle theft gang, including the ringleader, have been arrested, and three cases have been solved.

Sant Kabir Nagar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two members of an interstate vehicle theft gang, including the ringleader, have been arrested, and three cases have been solved.
पकड़े गए अंतर्राज्जीय वाहन चोर-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा, कोतवाली सर्विलांस व एसओजी ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना और उसके गुर्गे को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी की तीन वारदात का खुलासा हो गया। रिजर्व पुलिस लाइंस में एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों के पास से एक कार, 20 किलो 800 ग्राम गांजा, 5 लाख रुपये व दो बाइक बरामद की गई है। उन्होंने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया।
Trending Videos

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह की टीम को अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगाया गया था। टीम ने 5 फरवरी को आरोपी रमेश शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज व मोहम्मद सिराज निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक कार, 20 किलो 800 ग्राम गांजा, 5 लाख रुपये व दो मोबाइल फोन बरामद किया। गांजा बरामदगी के मामले में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपियों ने बखिरा एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की तीन घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। विधिक कार्रवाई पूर्ण करके दोनों को कोर्ट में पेश यया गया। वहां दोनों जेल भेज दिए गए। पुलिस की गिरफ्त में आया गैंग लीडर रमेश शाह के खिलाफ बस्ती और बिहार में पांच मामले पंजीकृत पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिहार में कबाड़ियों को बेचते थे चोरी के वाहन
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रमेश शाह ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका संगठित गैंग है, जिसका वह लीडर है। वे चारपहिया वाहन चोरी करते हैं तथा उससे प्राप्त धन को आपस में बांटकर जीविकोपार्जन करते हैं। उत्तर प्रदेश से गाड़ियों की चोरी करके बिहार में कम दाम में कबाड़ियों को बेच देते हैं। कुछ गाड़ियों को दूर-दराज के लोगों को बेचते हैं। कार में मिले गांजे को वह बेचने के लिए ले जा रहा था। वह अपने साथी मोहम्मद सिराज तथा परमेश्वर सोनी निवासी बिजुलपुर थाना तुर्कवलिया जनपद मोतिहारी (बिहार)) के साथ में रात में रोड पर या रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों की रेकी करते हैं। बरामद रुपये के संबंध में बताया कि गाड़ी चोरी व पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री उसका इस्तेमाल करते हैं। गाड़ी खरीदने के बहाने रेकी भी करते है, यदि कहीं ठीकठाक गाड़ी मिल जाती है तो चोरी न करके गाड़ी खरीद कर बिहार ले जाकर बेचते हैं। जिससे समाज में लोग यह समझें कि वे लोग पुरानी गाड़ियों को उत्तर प्रदेश से बिहार ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं।
चोरी की इन घटनाओं का हुआ खुलासा
केस एक
जमीन देखने आए और चोरी हो गई थी कार
महुली थाना के भगता गांव निवासी अनिल कुमार 1 अक्तूबर 2025 को कोतवाली खलीलाबाद मेें प्रार्थना पत्र दिया कि वह जमीन देखने आए थे। वह अपनी कार घोरखल गायत्रीपुरम पर खड़ी कर जमीन देखने चले गए। वहां से कार चोरी हो गई।
केस दो
चमनगंज चौराहा पर मकान व दुकान के सामने से चोरी हुई थी बोलेरो
बखिरा थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहा स्थित मकान व दुकान के सामने खड़ी बोलेरो रात में चोरी हो गई थी। 3 दिसंबर 2025 को पीड़ित विजय चंद्र चौधरी निवासी बरडाड़ ने बखिरा पुलिस को दरवाजे के सामने से गाड़ी चोरी की सूचना दी थी।
केस तीन
बरदहिया बाजार से चोरी हुई थी बोलेरो
कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार के पास से 26 जनवरी को चोरों ने बोलेरो उड़ा दी थी। पीड़ित सलीम खान निवासी मथुरा खुर्द थाना ललिया जनपद बलरामपुर ने पुलिस को बताया था कि वह अपने भाई की बोलेरो लेकर बरदहिया बाजार करने आया था। रात में ढाबा के समीप गाड़ी खड़ी कर बरदहिया बाजार चले गए। बाजार करके वापस आए तो गाड़ी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed