{"_id":"6a6e370a6f4ec7afa102398d","slug":"then-the-water-level-of-the-saryu-began-to-rise-increasing-anxiety-among-the-people-in-the-diara-villages-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154853-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फिर चढ़ने लगा सरयू का जलस्तर दियारा के गांवों में लोगों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फिर चढ़ने लगा सरयू का जलस्तर दियारा के गांवों में लोगों की बढ़ी चिंता
Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
धनघटा में उफान पर सरयू नदीफोटो स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। एक दिन की राहत के बाद शनिवार को सरयू नदी ने फिर रुख बदल लिया। महज 12 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया जिससे दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन और सिंचाई विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब आठ बजे से शाम चार बजे तक सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 78.30 मीटर पहुंच गया। शुक्रवार को जलस्तर घटकर 78.20 मीटर पर आने से दियारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शनिवार को फिर बढ़ाव शुरू होने से बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।
नदी का पानी बढ़ने से गायघाट दक्षिणी, चकदहा, सुअरहा, मौर, गुनवतिया, ढोलबजा, रामपुर दक्षिणी और आगापुर गुलरिहा समेत कई गांवों की ओर पानी बढ़ने लगा है। निचले इलाकों की फसलें भी जलमग्न होने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो दियारा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
इधर, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह ने बिडहर घाट पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को बांधों की निगरानी बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने और श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं है। सिंचाई विभाग की टीमें भी तटबंधों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी हैं।