सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trailer overturned on highway, traffic closed in one lane

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर पलटा ट्रेलर, एक लेन में बंद रहा आवागमन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Trailer overturned on highway, traffic closed in one lane
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर चौकी के सामने सोमवार की रात हाईवे पर एक ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर बिहार से मक्का लेकर खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र आ रहा था। दुर्घटना के बाद एक लेन पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रेलर चालक ने इसकी सूचना मालिक को दी। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर आए मालिक ने हाईवे पर बिखरी मक्का की बोरियों को दूसरी गाड़ी में रखवाया।
Trending Videos

चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव ने बताया कि 16 मार्च की रात करीब 2:00 बजे मक्का लोड करके बिहार की तरफ से एक ट्रेलर आ रहा था। इस दौरान चालक को झपकी आ गई। इसके कारण मगहर तिराहा पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ कर दूसरी लेन में जाकर पलट गया। इसके कारण लखनऊ से गोरखपुर लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। हाईवे पर एक लेन चालू है, जिससे वाहनों को निकाला जा रहा है। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक ने पूछताछ में बताया कि मक्का को खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में खाली करना था। घटना की सूचना चालक के माध्यम से वाहन मालिक को दी गई। जल्दी ही दूसरे लेन में भी यातायात बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed