{"_id":"69b9c653866332f87e0a9c11","slug":"the-census-will-be-conducted-in-digital-mode-and-there-will-also-be-an-option-for-self-enumeration-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147655-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिजिटल मोड में होगी जनगणना स्व-गणना का भी होगा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिजिटल मोड में होगी जनगणना स्व-गणना का भी होगा विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत की जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन का प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इसमें जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया।
फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दो बैचों में हुआ। 18 जनवरी को भी प्रशिक्षण होगा। जनगणना निदेशालय के संजय कुमार, उप निदेशक एवं जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी व उपायुक्त राज कुमार शर्मा ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के प्रथम चरण के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु तैयार किया जा रहा है। इसमें एचएलओ ऐप एवं जनगणना प्रथम चरण में पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) 22 मई से 20 जून तक 30 दिनों की अवधि एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना 9 से 28 फरवरी 2027, 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की जाति से संबंधित डेटा भी एकत्र किया जाएगा।
Trending Videos