सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A Sanitation worker at the Vikas Bhavan in Sant Kabir Nagar was caught accepting a bribe

विजिलेंस ने घूस लेते पकड़ा: विकास भवन में तैनात था सफाई कर्मी, बाबू बन करता था काम- रंगे हाथों धराया

संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

संतकबीर नगर में पिछले तीन साल से लगातार अलग-अलग विभागों में विजिलेंस की टीमें कार्रवाई कर चुकी हैं। इस बार विकास भवन में तैनात सफाई कर्मी को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है। खुद को बाबू बताकर लोगों से काम करवाने के लिए घूस में रुपये मांगे जाने का आरोप है।

A Sanitation worker at the Vikas Bhavan in Sant Kabir Nagar was caught accepting a bribe
गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विकास भवन में तैनात एक सफाई कर्मी को टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम उसको लेकर कोतवाली आई है। सफाई कर्मी राजन डीपीआरओ कार्यालय में बाबू बन कर करता था काम। टीम पूछताछ में जुटी है। एक साल पहले हल्का लेखपाल ने जमीन की पैमाइश व सीमांकन के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Trending Videos


काफी सिफारिश के बाद भी वह नहीं मानें और कहा था कि जब तक रुपये नहीं मिलेगा वह जमीन की पैमाइश नहीं करेंगे। थक हारकर पीडि़त रिश्वत की रकम न देकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पास पूरे मामले की शिकायत की। जांच में मामला सही पाए जाने पर चकबंदी विभाग में तैनात खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सात हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही, 2024 में भी चकबंदी विभाग में तैनात खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सात हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया। गाटा बदलने को लेकर सीओ चकबंदी न्यायालय में चल रहे केस की पत्रावली में आख्या लगाने के लिए लेखपाल ने पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed