सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The DCM parked there caught fire after the accident.

Sant Kabir Nagar News: दुर्घटना के बाद खड़ी डीसीएम में लगी आग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The DCM parked there caught fire after the accident.
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित नेशनल हाईवे पर रसूलाबाद गांव हनुमान मंदिर के निकट सोमवार की रात में हुई दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में मंगलवार को दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जबकि घटना में डीसीएम पर लोड सामान जल गया।
Trending Videos


सोमवार की भोर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रसूलाबाद हनुमान मंदिर के पास हाईवे पर डीसीएम ने डिवाइडर पर करते हुए गलत लेन पर आकर एक कार में टक्कर मार दी थी, जिससे कार में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। उक्त डीसीएम में लीची पेय की बोतल लोड थी। जो घटना स्थल पर सुरक्षित खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी देखरेख कर रहे वाहन स्वामी रमाकांत यादव ने मगहर पुलिस को मोबाइल से घटना के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे कूड़ेे के ढेर से वाहन में आग लगने की सूचना दी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने सूचना पर डीसीआर को सूचित करते हुए फायर सर्विस का वाहन मंगाया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से डीसीएम पर लोड सामान जल गया। साथ ही वाहन भी काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed